दस के सभी सिक्के वैध – आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर में चल रहे 10 रुपये के अलग-अलग सिक्कों को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को समाप्त कर दिया। आरबीआई ने रविवार को स्पष्ट किया कि 10 के सभी सिक्के वैध हैं। 10 रुपये के अलग-अलग सिक्कों को लेकर देश के कई हिस्सों में दुकानदार और लोग अलग-अलग तरह के सिक्कों […]

भारतीय रिजर्व बैंक ने देशभर में चल रहे 10 रुपये के अलग-अलग सिक्कों को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को समाप्त कर दिया। आरबीआई ने रविवार को स्पष्ट किया कि 10 के सभी सिक्के वैध हैं। 10 रुपये के अलग-अलग सिक्कों को लेकर देश के कई हिस्सों में दुकानदार और लोग अलग-अलग तरह के सिक्कों को लेने से कतरा रहे हैं। जिस सिक्के के बीच में 10 लिखा है, इसे नकली तक कहा जा रहा है। इस सिक्के पर आरबीआई ने स्पष्ट कर दिया है की यह सिक्का पूरी तरह वैध है, जिसे 26 मार्च 2009 को जारी किया गया था। यह सिक्का भारत की वैध मुद्रा है इसे लेने से इनकार करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (1) के तहत मामला दायर किया जा सकता है। चूंकि मुद्रा पर भारत सरकार वचन देती है और इसको लेने से इनकार करना राजद्रोह है।

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

Related Posts