देखिए वीडियो : किस निराले अंदाज में डीएम दीपक रावत ने ट्रैवल एजेंसी के फर्जीवाड़े पर की कार्रवाई !

हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत जनता से जुड़े मुद्दों पर अपने लोकप्रिय अंदाज में कार्यवाही करने के लिए जाने जाते हैं।
 आज डीएम दीपक रावत ने हरिद्वार की एक ट्रैवल एजेंसी की बस में घुसकर ट्रैवल एजेंसियों की मनमानी का खुलासा करते हुए एक बस और एक टैक्सी को सीज कर दिया।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/BKWf53uQOA0

 

हुआ यूं कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डीएम दीपक रावत स्वच्छता कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे कि इसी दौरान एक ट्रैवल एजेंसी की बस में हो रहे शोर-शराबे ने उनका ध्यान खींचा।
 डीएम दीपक रावत सीधे बस के भीतर गए और मामले का पता किया तो पता चला कि कोर्णाक नामक निजी ट्रैवल एजेंसी की बस में कंडक्टर ने अलग-अलग यात्रियों से अलग अलग मनमाना किराया वसूला हुआ था। कइयों को तो टिकट नहीं दिया गया था। हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच बिना टिकट के मनमाना किराया वसूले जाने से जिलाधिकारी बहुत नाराज हुए। दीपक रावत ने तत्काल बस कंडक्टर की मनमानी को देखते हुए बस ही सीज कर दी।
 डीएम दीपक रावत की इस कार्यवाही की काफी सराहना की जा रही है

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts