ब्रेकिंग : दीपम सेठ कल बन सकते है डीजीपी। अभिनव को मिलेगी शासन मे अहम तैनाती !!

सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं,कल उत्तराखंड के नए डीजीपी की तैनाती के आदेश जारी हो सकते है। नए स्थाई डीजीपी के रूप में दीपम सेठ को कल तैनाती मिल सकती है । केंद्र ने 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यकाल […]

सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं,कल उत्तराखंड के नए डीजीपी की तैनाती के आदेश जारी हो सकते है।
नए स्थाई डीजीपी के रूप में दीपम सेठ को कल तैनाती मिल सकती है । केंद्र ने 1995 बैच के आईपीएस दीपम सेठ को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही तात्कालिक प्रभाव से उत्तराखण्ड के लिए रिलीव कर दिया है।
आईपीएस दीपम सेठ के केंद्र से रिलीव ऑर्डर मिलने के बाद से डीजीपी की तैनाती को लेकर चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म है।
वर्तमान में यूपी कैडर के अभिनव कुमार प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अभिनव कुमार 30 नवंबर 2023 में कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। सूत्रों से ये भी पता चला है कि आईपीएस दीपम सेठ के नये स्थायी डीजीपी बनने पर सीएम धामी आईपीएस अभिनव कुमार को पूर्व की तरह शासन की अहम कुर्सी सौंप सकते हैं।

Also Read This

खनन की मार झेल रहे गांव के स्कूल को भवन का इंतजार: किसान मंच ने DMF में ठोका ₹3 करोड़ का दावा, अब जिलाधिकारी...

नैनीताल।कार्तिक उपाध्याय जिस क्षेत्र में स्टोन क्रेशर, खड़िया भंडारण और दूसरी खनन गतिविधियों का प्रभाव स्थानीय आबादी झेल रही है, उसी क्षेत्र के सरकारी इंटर...

बड़ी खबर : हाईकोर्ट के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र, पहले एक्सीडेंट, फिर हमले की धमकी!

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को धमकी भरा पत्र मिला है। अधिवक्ताओं में इस बात को लेकर रोष है और उन्होंने...

Related Posts