विदेशी पर्यटक पहुंचे देवजानी, संस्कृति से हुए रूबरू

नीरज उत्तराखण्डी पुरोला। मोरी ब्लाक के देवजानी गांव पहुंच कर विदेशी पर्यटकों ने ग्रामीणों के साथ तांदी नृत्य कर लोक संस्कृति से रू-ब-रू हुए। गढ़ यात्रा दल के संयोजक जयपाल सिंह कण्डारी के साथ आये आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा तथा नार्वे से आये विदेशी पर्यटकों ने खरसाडी, जीवाणू सडक मार्ग से केदारकांठा तक दो दिवसीय यात्रा […]

नीरज उत्तराखण्डी

पुरोला। मोरी ब्लाक के देवजानी गांव पहुंच कर विदेशी पर्यटकों ने ग्रामीणों के साथ तांदी नृत्य कर लोक संस्कृति से रू-ब-रू हुए।
गढ़ यात्रा दल के संयोजक जयपाल सिंह कण्डारी के साथ आये आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा तथा नार्वे से आये विदेशी पर्यटकों ने खरसाडी, जीवाणू सडक मार्ग से केदारकांठा तक दो दिवसीय यात्रा कर आज लौटकर देवजानी के कुमणाई पहुंचे जहां ग्रामीणों ग्रामीणों पर्यटक दल का भव्य स्वागत किया गया।


खेड़मी गांव के प्रधान सुरेन्द्र सिंह”देवजानी” ने ग्रामीणों के साथ सभी आये हुए पयर्टकों का स्वागत व ग्रामीणों से परिचय करवाया।ग्रामीणों ने पयर्टकों को लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। तांदी नृत्य पर ग्रामीणों के साथ पर्यटक भी झूम उठे। पराम्परागत पौराणिक संस्कृति की विदेशी पर्यटकों ने प्रशंसा की।
अमेरिका की जूलिया ने यहां की लोकल संस्कृति को बहुत ही शानदार बताया और सभी पयर्टकों ने ग्रामीणों से टॉलेट, बाथरूम बनवाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया।
खेड़मी गांव के प्रधान सुरेन्द्र सिंह”देवजानी” ने भी चिंता जाहिर कर शौचालय जैसे महत्वपूर्ण विषय के लिए शासन-प्रशासन को अवगत करने के लिए लोगों के सहयोग की अपील की है।
विदेशी पर्यटकों में जैनी, अलीशन जॉव, जुलिया अमेरिका, रेचल, मेडिशन कैनाडा, जॉश, अलेलना आस्ट्रेलिया, सुनिवा, मार्थो नार्वे, शामिल है। वहीं इस अवसर पर उनके साथ आशीष पंवार, शिवांश कुंवर, ममता, सुलोचना सुरपाल भारती, खजान “देवजानी”, सन्तोष सिंह, सुनील सिंह, सुरेश सिंह, मोहन सिंह, जाज मोहन सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts