बड़ी खबर : सहकारिता मंत्री ने 167 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र ..

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को राज्य सहकारी संघ दीपनगर स्थित सभागार में आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 167 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। चयनित 167 अभ्यर्थी टिहरी जनपद हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल पिथौरागढ़ अल्मोड़ा कोटद्वार और चमोली में जॉइनिंग करेंगे । आईबीपीएस के माध्यम से वर्ग 3 […]

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को राज्य सहकारी संघ दीपनगर स्थित सभागार में आईबीपीएस के माध्यम से चयनित 167 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।
चयनित 167 अभ्यर्थी टिहरी जनपद हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल पिथौरागढ़ अल्मोड़ा कोटद्वार और चमोली में जॉइनिंग करेंगे ।
आईबीपीएस के माध्यम से वर्ग 3 लिपिक वर्ग 2 कनिष्ठ सहायक कनिष्ठ शाखा प्रबंधक वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पदों पर चयन हुआ है
सहकारिता मंत्री और सहकारिता सचिव के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर चयनित अभ्यर्थियों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
चयनित अभ्यर्थी सीमा बिष्ट ने कहा कि उन्हें बेहद प्रशंसा है कि स्वयं सहकारिता मंत्री एवं सचिव सहकारिता उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं ।
सहकारिता मंत्री डॉ धनसह रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नव वर्ष से पूर्व यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग कार्य सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी ज़िम्मेदारी है
सहकारिता सचिव श्री दिलीप जावलकर ने कहा कि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश की बैंकिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा रही है ।
ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सहकारी एवं जिला सहकारी बैंकों में प्रयास है कि शत प्रतिशत नियुक्ति कर ली जाए जल्द ही अन्य पदों पर भी नियुक्ति कर ली जएगी और वह आशा करते हैं कि सभी चयनित अभ्यर्थी सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए ईमानदारी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर अपर निबंधक सहकारिता श्रीमती ईरा उप्रेती श्री आनंद शुक्ल,संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल, श्री मंगला त्रिपाठी , प्रबंध निदशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ रमिंद्री मंदरवाल एवं सहकारिता से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts