ब्रेकिंग: भूकंप के झटकों से सहमे चमोली व रुद्रप्रयाग के लोग

चमोली व रुद्रप्रयाग में मंगलवार सायं भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं लगभग सात बजे चमोली में भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। इससे लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद अपने अपने घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। रिक्टर पैमाने  पर भूकंप की तीव्रता […]

चमोली व रुद्रप्रयाग में मंगलवार सायं भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं लगभग सात बजे चमोली में भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। इससे लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद अपने अपने घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। रिक्टर पैमाने  पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई। चमोली के अलावा रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ व कुछ अन्य जगहों पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान के हिंदूकुश में होना बताया जा रहा है। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 8 दिसंबर को भी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts