पुरोला: भाजपा जिलाध्यक्ष का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। उतरकाशी भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के पुरोला आगमन पर क्षेत्र के भाजपाईयों ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने पुरोला बाजार में रैली निकालकर मुख्य बाजार में जनसभा कर जिलाध्यक्ष नामित करने पर प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का आभार जताकर केंद्र सरकार की नीतियों, जनउपयोगी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जनजन, दूरदराज गांव- तक पंहुचानें में भाजपाइयों से सहयोग की अपील की।

अपने संबोधन में कहा कि मेरी प्राथमिकता संगठन को मजबूत कर बूथ स्तर तक सरकार की जनउपयोगी योजनाओं को पंहुचाना होगा। सभा को जगत चौहान, सत्येंद्र राणा,राजेन्द्र गैरोला, रीता पंवार अमींचद शाह, राजेंद्र शर्मा, बलदेव रावत आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, बड़कोट मण्डल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, सतेंद्र राणा, बलदेब रावत, राजपाल पंवार, बलदेव असवाल, पवन नौटियाल, रामचंद्र पंवार, जगत चौहान, राजेंद्र गैरोला, परशुराम जगूड़ी, सोवेंद्र चौहान, राजवाला रावत, प्रमुख रीता पंवार आदि भाजपाई मौजूद थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts