जंगली जानवरों के लिए लगाई गई फांसी पर फंसे गुलदार के शावक की मौत

हर्षमणि उनियाल टिहरी गढ़वाल (बालगंगा रेंज) टिहरी जिले के घनसाली के बालगंगा रेंज के केमरसौड़ गांव में जंगली जानवरों को फंसाने के लिए लगाए गई फांसी के फंदे पर गुलदार का शावक फंस गया। गुलदार के शावक के फांसी पर फंसने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बालगंगा रेंज को दी, जिसके बाद वन विभाग की […]

हर्षमणि उनियाल

टिहरी गढ़वाल (बालगंगा रेंज)

टिहरी जिले के घनसाली के बालगंगा रेंज के केमरसौड़ गांव में जंगली जानवरों को फंसाने के लिए लगाए गई फांसी के फंदे पर गुलदार का शावक फंस गया। गुलदार के शावक के फांसी पर फंसने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बालगंगा रेंज को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुलदार के शावक का रेस्क्यू कर फांसी से छुड़वाकर पिंजरे में कैद किया, लेकिन पिंजरे में कैद करते ही शावक ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट गए।

https://youtu.be/CATvT1PTzYM

हैरानी की बात यह है कि वन विभाग द्वारा बिना डॉक्टरों की टीम और बिना एक्सपर्ट के गुलदार के शावक का रेस्क्यू किया, जिसके बाद शावक की मौत हो गई।
गुलदार की सुरक्षा के लिए एक और सरकार लाख दावे कर रह है, वहीं बालगंगा रेंज का वन विभाग सवालों के घेरे में नजर आ रहा है कि आखिर खुले जंगल में किसके द्वारा फांसी लगाई गई, जिसमें फंसकर गुलदार के शावक की मौत हो गई।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts