बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..

देहरादून, 3 जून 2025 – उत्तराखंड शासन ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मयूर दीक्षित (IAS-2013) को टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित कर हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, निकिता खंडेलवाल (IAS-2015) को टिहरी गढ़वाल का नया जिलाधिकारी बनाया […]

देहरादून, 3 जून 2025 – उत्तराखंड शासन ने एक अहम प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार मयूर दीक्षित (IAS-2013) को टिहरी गढ़वाल से स्थानांतरित कर हरिद्वार का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, निकिता खंडेलवाल (IAS-2015) को टिहरी गढ़वाल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

इससे पहले मयूर दीक्षित, टिहरी में जिलाधिकारी के साथ-साथ पुनर्निर्माण टिहरी बांध परियोजना के निदेशक और जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। अब वे हरिद्वार में डीएम का पदभार संभालेंगे।

वहीं निकिता खंडेलवाल वर्तमान में अपर सचिव—सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक—USAC और प्रबंध निदेशक—हिल्ट्रान के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अब टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी के साथ-साथ उपरोक्त अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

शासन ने दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे यथाशीघ्र अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग को भेजें।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts