वीडियो: अस्पताल की खिड़की तोड़कर भागे दो कोरोना संदिग्ध। नैनीताल मे तीन नए मौलाना भर्ती

कमल जगाती/नैनीताल

काशीपुर में क्वारेंटाइन वार्ड में रखे गए दो कोरोना संदिग्ध मरीज, खिड़की तोड़कर वहां से फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों फरार युवकों के परिजनों से संपर्क साध रही है और उन्हें पुनः क्वारेंटाइन करने में जुट गई है।

दूसरी तरफ नैनीताल की जामा मस्जिद में रह रहे तीन मौलानाओं को आज पुलिस ने बुलाकर अस्पताल पहुंचाया। तीनों का ब्लड सैम्पल लेने के बाद इन्हें कवेरेन्टाइन भेज दिया गया।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/wjPj8oR9KaE

 

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में, यू.पी.के बिजनौर निवासी सुखबीर सिंह और हल्द्वानी निवासी मोहम्मद यूनिस को उत्तराखंड के बॉर्डर से गुरुवार की देर रात पुलिस ने पकड़कर क्वेरेंटाइन में काशीपुर भेजा था।

जिसके बाद दोनों संदिग्धों को आई.आई.एम.के हॉस्टल में बनाए गए एकांतवास सुविधा केंद्र में क्वॉरेंटाइन किया गया था। दोनों संदिग्ध आज पुलिस को चकमा देकर कमरे की खिड़की तोड़कर भाग गए। आपको बताते चलें कि काशीपुर में दो क्वारटाइंन सेंटर में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को रखा गया है।

नैनीताल मे भी चौकस प्रशासन 

नैनीताल के तीन मौलानाओं की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद जताई जा रही है । इन्हें मिलाकर अब कुल 50 लोग सरकारी कवेरेन्टाइन में रखे गए हैं जबकि, उन लोगों को जिनके लक्षण नहीं हैं को ग्रह कवेरेन्टाइन में रखा गया है ।
वहीं दूसरी ओर नैनीताल में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए आज जिला प्रशासन और पुलिस ने जनता के साथ एक बैठक की। बैठक में नगर पालिका सभासद, व्यापार मंडल सदस्य  समेत सभी धर्म गुरुओं से प्रशासन की इस वार्ता में हिस्सा लिया। डी.एस.ए.मैदान में हुई बैठक सोशियल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए की गई।
इस दौरान एस.डी.एम.विनोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉक रिस्पांस टीम(BRT)गठित की गई है। उन्होंने कहा कि होम क्वारेन्टीन का उलंगन करने वालों की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी जाएगी और उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts