वीडियो : ओवर रेटिंग पर मेडिकल स्टोर सीज

पौड़ी, दिनांक-11 अप्रैल
मुकेश बछेती
पौड़ी शहर में लगातार जिला प्रशासन को शिकायतें प्राप्त हुई थी कि कुछ दवाई की दुकान पर तय कीमत से अधिक दामों पर सैनिटाइजर को बेचा जा रहा है। इन शिकायतों के बाद आज उप जिलाधिकारी पौड़ी की ओर से दवाई की दुकानों पर छापेमारी की गई जिसमें पाया गया कि सैनिटाइजर की लिए तय की गयी कीमत से अधिक बेचा जा रहा था।

इसके बाद कार्रवाई करते हुए दवाई की दुकान के सभी सैनिटाइजर को सीज कर लिया गया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/o1HU_MwbrQs

उप जिलाधिकारी पौड़ी अंशुल सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि पौड़ी शहर में सैनिटाइजर को लेकर दुगनी कीमत वसूली जा रही हैं, जिसको देखते हुए उन्होंने आज दवाई की दुकानों पर छापेमारी की। इसमें एक दुकान पर तय की गयी कीमत से दुगनी कीमत वसूली जा रही थी, जिसके बाद दुकान में रखे सभी सैनिटाइजर को सीज कर जिलाधिकारी पौड़ी को इसकी सूचना भेज दी गयी है।

बाईट : अंशुल सिंह(उपजिलाधिकारी पौड़ी)

https://youtu.be/jbg_2jstWaA

 

वहीं दुकान के समीप ही एक व्यक्ति की ओर से दुकान के बाहर बिना लाइसेंस के सैनिटाइजर बेचे जा रहे थे,जो दुकान शिकायतकर्ता की थी,उसके दुकान के समान को भी सिजबकर दिया गया है उन्होंने बताया कि इस आपदा के दौरान कुछ लोग इन चीजों का फायदा उठाकर व्यापार करने का प्रयास कर रहे हैं जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले समय पर भी किसी भी दुकानदार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts