असर : डीएफओ से अभद्रता व करोड़ रुपये का घोटाला करने वाले डिप्टी रेंजर निलम्बित

अनुज नेगी देहरादून।पर्वतजन की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है,हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ आकाश वर्मा से वायरलेस पर डिप्टी रेंजर प्रदीप उनियाल द्वारा अभद्रता की गई थी,वन महकमे ने पर्वतजन की खबर का संज्ञान लेते हुए आज रासियबड़ के डिप्टी रेंजर प्रदीप उनियाल को निलंबित कर दिया है। आपको […]

अनुज नेगी
देहरादून।पर्वतजन की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है,हरिद्वार वन प्रभाग के डीएफओ आकाश वर्मा से वायरलेस पर डिप्टी रेंजर प्रदीप उनियाल द्वारा अभद्रता की गई थी,वन महकमे ने पर्वतजन की खबर का संज्ञान लेते हुए आज रासियबड़ के डिप्टी रेंजर प्रदीप उनियाल को निलंबित कर दिया है।


आपको बता दे अपनी ऊंची पँहुच का दावा कर वन कर्मियों पर रौब झाड़ने वाले रासियबड़ के डिप्टी रेंजर प्रदीप उनियाल खुद को ही डीएफओ समझे लगे थे।हाल ही में वायरलैस पर सूचना एकत्र करने के दौरान ही उसने ऑपरेटर को डीएफओ के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।साथ ही अपने डीएफओ की लोकेशन भी पूछने लगा।
वहीं डिप्टी रेजर प्रदीप उनियाल अपने रसूख के दम पर पिछले कई वर्षों से रासियाबड़ यूनिट में ही तैनात है। इस पर कुछ माह पूर्व एक करोड़ रुपये की वित्तीय अमियमिता के आरोप भी लगे थे, जिसमे वन महकमे ने आज उनको निलंबित कर दिया है।
अब देखना होगा वन महकमा करोड़ों रूपये के घोटाले में सिर्फ निलंबित तक सीमित रहता है या इस पर कानूनी कार्यवाही भी करेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts