आपदा प्रभावित क्षेत्र पिथौरागढ़ में राहत कार्यों में जुटी एसडीआरएफ की टीम

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में बरसात और पानी के तेज बहाव के बीच स्टेट डिसास्टर रिलीफ फ़ोर्स (एस.डी.आर.एफ.) की टीम ने न केवल नाले पर पुल का निर्माण किया, बल्कि बच्चो और बूढ़ों को पीठ पर लादकर उफनते नदी नाले पार कराए। पिथौरागढ़ जिले में जारा, जिबली में अतिव्रिष्टि के कारण भूस्खलन हो […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में बरसात और पानी के तेज बहाव के बीच स्टेट डिसास्टर रिलीफ फ़ोर्स (एस.डी.आर.एफ.) की टीम ने न केवल नाले पर पुल का निर्माण किया, बल्कि बच्चो और बूढ़ों को पीठ पर लादकर उफनते नदी नाले पार कराए।
पिथौरागढ़ जिले में जारा, जिबली में अतिव्रिष्टि के कारण भूस्खलन हो गया, जिसमें एक महिला लापता हो गई। सूचना के बाद एस.डी.आर.एफ. और सीमा सुरक्षा बल की टीमों ने 18 किमी पैदल जाकर मदद मुहैया कराई। टीम ने लापता लोगों के लिए सर्चिंग शुरू कर दी है।

https://youtu.be/B8m1_epKKlo

टीमें पिथौरागढ़ में चार स्थानों में सर्चिंग और राहत बचाव कार्य कर रही है। एस.डी.आर.एफ. की कुल 4 टीमें रैस्क्यू कार्य कर रही है, साथ ही डॉग सकॉर्ड की मदद भी ली जा रही है। एस.डी.आर.एफ.टीम ने पहले नालों पर पुल बनाया और फिर अपनी पीठ पर बच्चों और वृद्ध लोगों को बैठाकर पुल के पार कराया। टीमें खोजी कुत्तों की मदद लेकर लापता इंसानों की तलाश में जुटी है।
बारिश से पिछले दिनों धामी गांव में लगातार हो रही भारी बारिश से एक मकान भूस्खलन की जद में आ गया था, जिससे दो ग्रामीण लापता हो गए। साथ ही लगभग 30 से 40 बकरियां और कुछ मवेशी भी मलवे में दब गए थे।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts