नैनीताल कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

नैनीताल कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ है। ठंड के मौसम में नाले में लावारिस हालत में नवजात के मिलने के बाद नाबालिग पर आरोप लगे थे, जिसने आत्महत्या कर ली। लेकिन उसकी डीएनएरिपोर्ट नैगेटिव आई थी। बता दें कि, फरवरी माह में नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में एक नवजात बालिका ठण्ड से ठिठुरती मिली थी, जिसे क्षेत्रवासी अस्पताल ले आए थे। बालिका का इलाज चल ही रह था कि लोकलज्जा से छुपी नाबालिग ने बच्ची पर अपना दावा कर दिया। नवजात का बाप होने का आरोप नाबालिग राहुल पर लगा। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था, साथ ही उसका डीएनए टैस्ट भी लिया गया था, जो उसकी मौत के बाद नेगेटिव आया था।राहुल 29 फरवरी को जमानत पर छूटकर घर आया, और राहुल ने 17 अप्रैल को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक राहुल के स्टाफ हाउस निवासी पिता रमेश प्रसाद ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि, नाबालिग मां के परिजनों ने राहुल के जमानत पर घर आने के बाद उसपर शादी का भारी दबाव बनाया। रमेश ने कहा कि, उनके बेटे पर अनावश्यक दबाव दिया गया जिससे वो अवसाद में चला गया और उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया। उन्होंने नाबालिग मां के पिता, माँ, भाई, जीजा, जीजा के भाई और पडोसी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts