घनसाली में जन समस्याएं को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी

घनसाली में जन समस्याएं को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी   घनसाली। पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह द्वारा घनसाली विधानसभा की बुनियादी समस्याओं के लिये चलाया जा रहा धरना/आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, […]

घनसाली में जन समस्याएं को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी

 

घनसाली। पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह द्वारा घनसाली विधानसभा की बुनियादी समस्याओं के लिये चलाया जा रहा धरना/आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा धरना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने सरकार की जनविरोधी नीतियों की घोर निंदा की साथ ही कहा कि, सरकार रोजगार/स्वरोजगार के नाम पर उत्तराखंड के युवाओं के साथ छलावा कर रही है जिसका कांग्रेस जमकर विरोध करेगी। सरकार के विधायक, मंत्री केवल कमीशन ख़ोरी में लिप्त है। बिजली-पानी के बिल माफ़ किये जाने चाहिये। क्योंकि जनता कोविड-19 के कारण परेशान है। जल,जंगल, जमीन पर उत्तराखंड की जनता का हक होना चाहिये।

पूर्व विद्यायाक बलबीर सिंह नेगी ने घनसाली की जनसमस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि,उन्होंने दयनीय शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आपूर्ति, संचार, सड़क मार्ग पर सरकार को जगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि, घनसाली विधानसभा में पंचायतों से लेकर लोकसभा तक पर भाजपा का राज है। किंतु विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

राकेश राणा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, आंदोलन को तीन दिन बीतने के बाद भी शासन-प्रशासन ने आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली है, जो लोकतंत्र के लिये शर्मनाक है। पार्टी इस आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लेती है।

इस दौरान पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह ने कहा कि, सरकार घनसाली विधानसभा की बुनियादी सुविधाओं के लिये संवेदनशील नहीं है। गांधीवादी तरीके से चलाये जा रहे जनांदोलन और जनसमस्याओं पर बातचीत करने को तैयार नहीं है। उन्होने कहा जब तक बेरोजगारों और बुनियादी सुविधाओं के संबंध में ठोस वार्ता नहीं होती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला ने जन सुविधाओं और स्वरोजगार पर आंदोलन को तेज करने पर बल दिया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुणोदय सिंह नेगी ने युवाओं से आंदोलन में बढ़कर उतरने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भिलंगना के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, बालगंगा अध्यक्ष सुर्य प्रकाश रतूड़ी, पूर्व अध्यक्ष करण सिंह बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख पूरव सिंह पंवार, अब्बल सिंह रावत, जसबीर सिंह नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल, नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला श्रीमती ममता पंवार, सभासद शिवेंद्र रतूड़ी, डॉ नरेंद्र डंगवाल, अनु. जाति विभाग के जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र, नित्यानंद कोठीयाल, पुरब सिंह रावत, सोहन लाल परोपकारी, यशवंत सिंह गुसांईं, दिनेश पैन्यूली, अजय कुमार, हरीश रावत, धनवीर सिंह बिष्ट, अरुण टम्टा, अजय शाह, शान्ति लाल शाह, संजय शाह, संजय चौधरी, दीपक शाह, लक्ष्मण आर्य, पारेश्वर, राजेन्द्र चौधरी, सुरेंद्र शाह, गोविंद लाल शाह, अक्षित रावत, सोहन चौधरी, विजय शाह, गोविंद कुण्डी, मदन रूढ़ियाल, राहुल शाह, नितेश शाह आदि कई लोग मौजूद थे।

Also Read This

बड़ी खबर:देहरादून में SIR ड्यूटी पर तैनात BLO से मारपीट। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ...

बड़ी खबर: सचिवालय में सीएम धामी ने की हाई-लेवल मीटिंग । अफसरों को दे दिए ये कड़े निर्देश

देहरादून। देश के विभिन्न राज्यों में हाल के दिनों में सामने आई आग लगने की घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी सार्वजनिक भवनों...

Related Posts