पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगा उक्रांद

October 22, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

रोडवेज कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं करेगा उक्रांद

 

– रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के साथ उत्तराखंड क्रांति दल का सभी रोडवेज डिपो पर धरना प्रदर्शन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल महानगर इकाई द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई जाती रही है। इसी संबंध में आज रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के साथ उत्तराखंड क्रांति दल का सभी रोडवेज डिपो पर धरना प्रदर्शन था। देहरादून मे हरिद्वार रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप पर भी उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रोडवेज कर्मियों के साथ धरना प्रदर्शन किया। जहां सरकार तथा उत्तराखंड परिवहन निगम के खिलाफ नारेबाजी की।

कल उत्तराखंड क्रांति दल आईएसबीटी स्थित रोडवेज बस अड्डे पर धरना प्रदर्शन करेगा। इस तरह के कार्यक्रम तब तक जारी रहेंगे जब तक कर्मचारियों को न्याय नहीं मिल जाता। वहीं आज धरने के माध्यम से उत्तराखंड क्रांति दल ने एक स्पष्ट संदेश दिया कि, अब किसी भी तरह से कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वर्ष 2012, 2014 एवं 2017 से संविदा चालक और परिचालक के रूप में जो कर्मचारी कार्य कर रहे हैं, उन्हें अचानक 28 मई 2020 को निगम प्रबंधन के द्वारा 10 जून 2020 तक अनुबंध पत्र के नवीनीकरण का तुगलकी आदेश जारी किया गया।

इस क्रम में लगभग 400 संविदा कर्मचारी जो है वह अनुबंध पत्र का नवीनीकरण नहीं करा पाए। आज परिवहन निगम द्वारा इन कर्मचारियों का पूर्णता शोषण किया जा रहा है। इन कर्मचारियों को अप्रैल 2020 से अभी तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा 23 सितंबर को उन्हें अंतरिम राहत प्रदान करते हुए निगम प्रबंधन को आदेश दिया गया था कि, संविदा चालक और परिचालकों को बिना अनुबंध पत्र के नवीनीकरण के कार्य पर लिया जाए तथा अभिलंब उनका वेतन जो है यथा शीघ्र भुगतान किया जाए। किंतु निगम प्रबंधन के द्वारा आज तक भी इन कर्मचारियों को न कार्य पर लिया गया और ना ही इनके वेतन का भुगतान किया गया है।

आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से उत्तराखंड क्रांति दल ने परिवहन निगम प्रबंधन से यह मांग की है कि, इन कर्मचारियों की मानवीय आधार पर मदद करते हुए उन्हें तुरंत कार्य पर लिया जाए तथा अभिलंब इनके रुके हुए वेतन का भुगतान किया जाए। अगर प्रबंधन इस संबंध में किसी भी तरह का कोई सकारात्मक कार्य नहीं करता है तो उत्तराखंड क्रांति दल इस संघर्ष को लेकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री शांति भट्ट, जिला महामंत्री सोमेश बुड़ाकोटी, राजेश्वरी रावत, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष किरन रावत कश्यप, जिला कार्यकारी अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोप वाल, शिव प्रसाद सेमवाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Previous Post

हाईकोर्ट ब्रेकिंग: क्वारंटाइन सेंटरों की बदहाली पर रिपोर्ट तलब

Next Post

पहाड़ की पगडंडी से सत्ता की सीढ़ी चढे़ हरक को क्या ले डूबेगी साइकिल?

Next Post

पहाड़ की पगडंडी से सत्ता की सीढ़ी चढे़ हरक को क्या ले डूबेगी साइकिल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • Post Office RD Scheme: हर महीने की बचत से पाएं ₹5 लाख तक का फंड!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!