गूलरभोज डैम में नाव डूबने से महिला की मौत

गूलरभोज डैम में नाव डूबने से महिला की मौत रिपोर्ट- विशाल सक्सेना गूलरभोज। गदरपुर के गूलरभोज डैम के अंदर बसे ग्रामीण रोज की तरह अपने कार्यों के चलते नाव पर सवार होकर डैम पार आ रहे थे, तभी अचानक नाव डैम के बीच में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस कारण नाव में सावर दो दर्जन […]

गूलरभोज डैम में नाव डूबने से महिला की मौत

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
गूलरभोज। गदरपुर के गूलरभोज डैम के अंदर बसे ग्रामीण रोज की तरह अपने कार्यों के चलते नाव पर सवार होकर डैम पार आ रहे थे, तभी अचानक नाव डैम के बीच में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस कारण नाव में सावर दो दर्जन लोग पानी में गिर गया जिसमें से एक महिला के पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद से क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार डैम के अंदर बसे ग्रामीण रोजाना की तरह अपने कार्यो के चलते नाव पर सवार होकर डैम के पार आ रहे थे कि बीच मे ही नाव में बैठे सवारियों के हिलने से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और नाव में सवार लगभग दो दर्जन लोग डैम में गिर गए।

वहीं नाव के अचानक पलट जाने से डैम किनारे खड़े लोगो द्वारा तत्काल घटना की खबर पुलिस व ग्राम प्रधान को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची ग्राम प्रधान मनोज देवरानी व पुलिस ने मौजूद लोगो के साथ मिलकर डैम में गिरे, नाव में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला, लेकिन पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई।

इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज देवरानी ने कहा कि, ऐसा पहली बार हुआ है और डैम के अंदर पांच गांव हैं और डैम के इस पार अपने काम के लिए आने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है और जब किसी की तबीयत खराब होती है या कोई महिला गर्भवती होता है तो उनके लिए तत्काल अस्पताल पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। यह एक बहुत बड़ी समस्या है और कहा कि ये डैम प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटक स्थल तो घोषित कर दिया लेकिन ग्रामीणों की सबसे बड़ी समस्या का समाधान अभी तक नहीं किया गया, तथा डैम के अंदर बसे सभी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और एक अस्थाई रास्ता तो बनाया गया है परंतु वह विकल्प भी ग्रामीणों के लिए कोई राहत भरा नही है।

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts