पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

सूर्य धार बांध परियोजना में भ्रष्टाचार तथा नियम कानूनों की अवहेलना। उक्रांद ने उठाये सवाल

February 1, 2021
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

सूर्य धार बांध परियोजना में भ्रष्टाचार तथा नियम कानूनों की अवहेलना। उक्रांद ने उठाये सवाल

 

– सूर्यधार झील में भ्रष्टाचार और नियम कानूनों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने उठाए गंभीर सवाल

उत्तराखंड क्रांति दल में सूर्य धार बांध परियोजना में भ्रष्टाचार तथा नियम कानूनों की अवहेलना को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झील विशेषज्ञ विपुल धस्माना ने सवाल उठाया कि, जब भारत सरकार के स्तर पर जल यातायात और जल क्रीड़ा को लेकर पहले से ही कानून बने हुए हैं, तो फिर उत्तराखंड सरकार उन कानूनों को लागू क्यों नहीं करती ! बिना नियम कानून बनाए ही सूर्य धार झील में वोट के प्रयोग को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। धस्माना ने दो दिन पहले बौर जलाशय में नाव डूबने से महिला की मौत का उदाहरण देते हुए कहा कि, कानून न होने से यह मौत हुई है। वरना ओवर लोडिंग आदि न होती।

इसके अलावा उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने सूर्यधार बांध परियोजना में शेड्यूल रेट से 20% अधिक दर पर कार्य कराने और निर्माण की लागत 12 करोड रुपए अधिक आने पर भी सवाल उठाए। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि, खुद सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज बांध परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर चुके हैं और सचिव सिंचाई को विशेष जांच के आदेश भी दे चुके हैं, किंतु एक महीने बाद भी इस जांच का कुछ अता पता नहीं है।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने कहा कि, नैतिकता का तकाजा तो यह कहता है कि पहले सरकार जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करती और फिर इस बात का उद्घाटन करती। उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी दोस्तों का एक स्टिंग कुछ समय पहले जारी हुआ था, जिसमें उनके द्वारा सूर्य धार बांध की घोषणा से पहले ही उसके आसपास की जमीनों को खरीदने की बात सामने आई थी। उत्तराखंड क्रांति दल ने इसकी जांच की भी मांग की कि आखिर किन-किन लोगों ने बांध परियोजना के आस-पास की जमीन खरीदी है !

उत्तराखंड क्रांति दल ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद नेताओं के करीबियों और रिश्तेदारों का ही विकास हो रहा है जबकि आम जनता को अंधेरे में रखा जा रहा है।

पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय बहुगुणा, झील विशेषज्ञ तथा विपुल धस्माना  मौजूद थे।


Previous Post

नैनिताल में गुलदार का आतंक बरकरार। घर में घुसकर जर्मन शेपर्ड कुत्ते को उठा हुआ फरार

Next Post

एक को देवभूमि आएंगे सुरेश भट्ट, तीन को करेंगे देहरादून में विधिवत कार्यभार ग्रहण

Next Post

एक को देवभूमि आएंगे सुरेश भट्ट, तीन को करेंगे देहरादून में विधिवत कार्यभार ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होंगे मतदान
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • No update
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!