बड़ी खबर: सी एम के निजी स्टाफ मे 26 लोग। कंप्यूटर वाले को भी एक लाख वेतन

रिपोर्ट:रवि शंकर जोशी राज्य में जहां एक ओर उच्च शिक्षित युवा बेरोजगार भटक रहे है,  विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से इंजीनियरों को भी महज 15-20 हजार का मामूली वेतन दिया जा रहा है| जहाँ बजट के आभाव में राज्य के मेडिकल कॉलेज समेत कई विभागों में कई माह से वेतन नही दिया गया […]

रिपोर्ट:रवि शंकर जोशी

राज्य में जहां एक ओर उच्च शिक्षित युवा बेरोजगार भटक रहे है,  विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से इंजीनियरों को भी महज 15-20 हजार का मामूली वेतन दिया जा रहा है| जहाँ बजट के आभाव में राज्य के मेडिकल कॉलेज समेत कई विभागों में कई माह से वेतन नही दिया गया हो,उस राज्य में मुख्यमंत्री के कृपा-पात्रों पर सरकारी खजाने को लुटाने का यह उदाहरण निंदनीय है। 

सरकारी रोज़गार चाहने वाले बेरोजगारों को उच्च शैक्षिक-तकनीकी योग्यता हासिल करने के बजाए मुख्यमंत्री अथवा किसी मंत्री की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए| मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर रखा गया निजी स्टॉफ, जिनका वेतन मान प्रदेश में वरिष्ठ PCS और IAS से भी ज्यादा हैं| इन पदों के लिए बस एक ही शैक्षिक और तकनीकी योग्यता मांगी गई….”मुख्यमंत्री की कृपा”

कई कर्मचारियों को राजधानी देहरादून में टाईप-2 और 3 के सरकारी आवास दिए गए है| 6 OSD का नाम लिष्ट में है, दो और OSD (जगदीश चंद्र खुल्वे जी और राम मूर्ति सिंह) की नियुक्ति फिर की गई हैं।28 की संख्या में रखे गए मुख्यमंत्री के निजी स्टॉफ पर सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए लुटाए गए है, जबकि मुख्यमंत्री जी के पास भारी-भरकम सरकारी अमला अलग से मौजूद है।

जो कंप्यूटर सहायक के पद पर तैनात है  उनको 98,388 का वेतन दिया गया है|लाखों के वेतन वाले इन कर्मचारियों में से कई को सरकारी खजाने से मोबाइल भी दिया गया है

सचिवालय प्रशासन के अनुसार मंत्री मदन कौशिक जी के PRO पद पर सुमित भार्गव जी नियुक्त है|तो फिर दिनेश बहुगुणा जी को उनका PRO दिखा कर देहरादून में सरकारी आवास कैसे आवंटित हो गया?

Also Read This

बड़ी खबर: इस दिन आएगा CBSE 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट,जानें कैसे करें चेक!

CBSE 10th 2nd Board Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दूसरी बोर्ड परीक्षा (Second Board Exam) में शामिल हुए लाखों छात्रों और...

सखी वन स्टॉप सेंटर: महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी जरूरी सुविधाएं,डीएम का बड़ा फैसला 

देहरादून, 23 जून 2026।नीरज उत्तराखंडी महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सखी वन...

Related Posts