गजब: सरकार के दावे हुए हवा हवाई। एमएसपी के चक्कर में किसानों पर बन आई

धान के भुगतान मामले में सरकार के दावे हुए हवा- हवाई – मोर्चा    एम एसपी के चक्कर में किसानों पर बन आई !  खराब आर्थिक स्थिति के चलते किसान नहीं कर पाता भंडारण !  किसान को चुकाना है खाद,बीज और ऋण दाता का कर्ज़ |  राजभवन से लगाई मोर्चा ने गुहार |  विकास नगर – […]

  • धान के भुगतान मामले में सरकार के दावे हुए हवा- हवाई – मोर्चा   
  • एम एसपी के चक्कर में किसानों पर बन आई ! 
  • खराब आर्थिक स्थिति के चलते किसान नहीं कर पाता भंडारण ! 
  • किसान को चुकाना है खाद,बीज और ऋण दाता का कर्ज़ |
  •  राजभवन से लगाई मोर्चा ने गुहार | 
  • विकास नगर – जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघु नाथ सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि एक- आध महीने के भीतर किसानों के धान का भुगतान कर देंगे, लेकिन अधिकांश वास्तविक किसानों को आज तक धान का भुगतान नहीं किया गया, जिस कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है |    

     नेगी ने कहा कि किसानों ने एम एसपी के तहत धान बेचकर एक तरह से अपनी आफत मोल ले ली है |सरकार को सोचना चाहिए कि प्रदेश के अधिकांश किसान फसल बोते समय ही खाद/बीज उधार लेकर फसल तैयार करता है तथा फसल काटते ही उसको ऋण दाता का कर्ज चुकाना होता है | महत्वपूर्ण तथ्य है कि अगर किसान संपन्न होता तो उसे अपनी उपज बेचने की क्या जरूरत थी ! वह उसका भंडारण कर कुछ समय पश्चात बेचकर मुनाफ़ा कमा सकता था, लेकिन मजबूरी के चलते उसको अपनी उपज बेचने पड़ती है |

    नेगी ने कहा कि सरकार फ़िज़ूलखर्ची  करने को बाजार से ऋण उठा सकती है, लेकिन इन गरीब किसानों को देने के लिए सरकार के पास धन नहीं है |मोर्चा ने किसानों के भुगतान के मामले में  राजभवन को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की है |   पत्रकार वार्ता में -विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, सुशील भारद्वाज आदि थे |

     

    Also Read This

    महिला टी-20 टूर्नामेंट में रोमांच: निंबस की धमाकेदार शुरुआत, इवॉल्व क्रिकेट अकादमी ने दर्ज धमाकेदार जीत

    देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रथम स्व. बी.एस. नेगी वूमेन्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। उद्घाटन मैच...

    बिग ब्रेकिंग: PWD इंजीनियरों के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

    देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्थानांतरण सत्र 2026-27 के तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश...

    Related Posts