स्वास्थ्य सचिव ने लिया बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने नैनीताल दौरे के बीच बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल का निरीक्षण किया। सचिव ने अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिए ।         निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया और ऑक्सीजन सप्लाई लाइन का भी निरीक्षण किया । उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल में साफ […]

उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने नैनीताल दौरे के बीच बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल का निरीक्षण किया। सचिव ने अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश दिए ।

        निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया और ऑक्सीजन सप्लाई लाइन का भी निरीक्षण किया । उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल में साफ सफाई का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने बताया कि, रविवार को उन्होंने अल्मोड़ा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। 

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण में काफी कार्य हो चुके हैं|  स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को उनके द्वारा कुछ जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए । स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि, राज्य में 763 चिकित्सकों के रिक्त स्थानों को भरने के लिए मेडिकल चयन आयोग को भेजा गया है । उन्होंने ये भी कहा कि लगभग मार्च माह के अंत तक 400 से 500 चिकित्सक उन्हें मिल जाएंगे। उन्होंने नर्सों के करीब 1200 पदों को अगले दो से तीन माह में भरने की बात भी कही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts