छापेमारी:लिंग जाँच करते हुए डॉक्टर और दलाल गिरफ़्तार

रिपोर्ट /सलमान मलिक

रुड़की के आवास विकास स्थित एक अस्पताल में हरियाणा भिवानी पीएनडीटी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान दो दलालों को चिकित्सक समेत टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। चिकित्सक मोटी रकम लेकर अल्ट्रासाउंड के माध्यम से लिंग जांच कर रहे थे।
टीम के नोडल अधिकारी डॉ अनिता ने बताया कि, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि रुड़की के एक निजी अस्पताल में लिंग की जांच की जाती है तो उन्होंने इसके लिए टीम का गठन किया और एक महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए तैयार किया|  उनका संपर्क झज्जर हरियाणा निवासी यशपाल से हुआ, जिस ने बताया कि वह रुड़की में लिंग की जांच करवा देगा|  यशपाल ने मंगलौर निवासी संजय से संपर्क किया और दोनों के बीच सौदा तय होने के बाद महिला को रुड़की आवास विकास स्थित डॉक्टर अरोड़ा के क्लीनिक लाया गया|  जहां 35 हजार रुपए में लिंग की जांच का सौदा तय हुआ था | महिला का जैसे ही अल्ट्रासाउंड हुआ वैसे ही टीम ने उक्त क्लीनिक में छापेमारी कर दी।इस दौरान टीम ने पुलिस के साथ घेराबंदी कर दोनों दलालों समेत चिकित्सक को रंगे हाथ हिरासत में ले लिया|  चिकित्सक एनडी अरोड़ा के पास से टीम को 10,000 रुपए नगद, संजय के पास से 14000 और यशपाल के पास से 11000 की रकम बरामद हुई।

टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीनों को अपने कब्जे में लेने के साथ दोनों दलालों और चिकित्सक एनडी अरोड़ा को हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि डॉक्टर इंडिया अरोड़ा पहले भी इस मामले में पकड़े गए हैं और एक बार फिर दूसरी बार इसी मामले में रंगे हाथ टीम द्वारा उन्हें हिरासत में लिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts