अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,युवक गंभीर रूप से घायल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :-  उत्तराखंड के भीमताल में देर रात कार हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । युवक को भीमताल पुलिस ने रेस्क्यू कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया ।         भीमताल से काठगोदाम मार्ग में सलड़ी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । खाई […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :- 
उत्तराखंड के भीमताल में देर रात कार हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । युवक को भीमताल पुलिस ने रेस्क्यू कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया ।

        भीमताल से काठगोदाम मार्ग में सलड़ी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । खाई में कार की लाइट और लगातार बजते हॉर्न के कारण क्षेत्रवासियों को हादसे की जानकारी मिली । क्षेत्र में हादसे की पुष्टि के बाद पुलिस को सूचित किया गया । पुलिस ने खाई में जाकर देखा तो कार में एक युवक बुरी तरह से घायल था । 

युवक को तत्काल रैस्क्यू किया गया लेकिन वो बोलने की स्थिति में नहीं था । दुर्घटनाग्रस्त कार में इकलौता घायल युवक, बोलने की स्थिति में नहीं होने के कारण, किसी अन्य व्यक्ति के होने की जानकारी, पुलिस को नहीं मिल सकी । पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाशी ली तो आई कार्ड से युवक की पहचान हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई । गंभीर रूप से घायल रोहित को 108 स्वास्थ्य सेवा से हल्द्वानी भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है ।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में बीच शहर बेकाबू सिटी बस ने 6 लोगो को कुचला। एक की मौत, 5 की हालत गंभीर

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र स्थित लालपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक बेकाबू...

हाईअलर्ट: मसूरी नगर पालिका और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी! खालिस्तान के नाम से आया ई-मेल

मसूरी/देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मसूरी में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर पालिका परिषद को ई-मेल के माध्यम से बम से...

Related Posts