बड़ी खबर : मारपीट के वायरल वीडियो पर पुलिस का कड़ा एक्शन। तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो..

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर  गदरपुर काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक रोक कर चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी थी। मामले में गदरपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उधमसिंह नगर […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर 

गदरपुर काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक रोक कर चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी थी।

मामले में गदरपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

उधमसिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र में रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर कुछ दबंगों द्वारा एक कार से पीछा कर एक ट्रक रोक कर ट्रक चालक और क्लीनर के साथ बुरी तरह स्टील की रॉड से मारपीट की ,उस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मारपीट की वारदात का पूरा वीडियो बना लिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसका संज्ञान लेते हुए जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने गदरपुर के थानाध्यक्ष को पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।मामले में थाना पुलिस द्वारा पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

 

थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुबहानी पुत्र नन्हे हाजी, नौशाद पुत्र शमशाद, सैफ अली पुत्र शमशाद बताया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि पीड़ित ड्राइवर से हमलावरों की पुरानी रंजिश चल रही थी, जिस कारण वो कार से पीछा कर रहे थे।

ट्रक को गदरपुर में ओवरटेक करने के बाद दबंगों ने ड्राइवर और क्लीनर पर जानलेवा हमला कर दोनों को घायल कर दिया, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts