अनोखा अभियान:पुलिस ने दूल्हा दुल्हन को किये मास्क वितरित

रिपोर्ट/इंद्रजीत असवाल थाना सतपुली  वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है और वही शादी समारोह का सीजन चल रहा है ऐसे में सतपुली पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये एक अनोखा अभियान चलाया गया है।  जिसके तहत आज पुलिस द्वारा पौड़ी कोटद्वार नेशनल हाईवे पर शादी समारोह के वाहनों में […]

थाना सतपुली 

वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है और वही शादी समारोह का सीजन चल रहा है ऐसे में सतपुली पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये एक अनोखा अभियान चलाया गया है।

 जिसके तहत आज पुलिस द्वारा पौड़ी कोटद्वार नेशनल हाईवे पर शादी समारोह के वाहनों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया । जहां पर पुलिस द्वारा दूल्हा दुल्हन को मास्क वितरित कर अपील की गयी कि, वो अपनी शादी समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये शादी में आने वाले सभी मेहमानों  से मास्क पहनने व दो गज की दूरी बनाए रखने के लिये जागरूक करें। 

साथ ही उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन का पालन करें। वही मौके पर बारात में जा रहे मेहमानों को निशुल्क मास्क भी वितरित किये गए।जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि, शादी समारोह में आ जा रहे वाहनों के चालकों को एल्कोमीटर से चेकिंग भी की गयी। जिस से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालको को पकड़ा जा सके और ऐसे चालको के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा सके।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा बताया गया कि, शादियों के सीजन के दृष्टिगत यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts