भयानक हादसा : गहरी खाई में गिरी 28 लोगों से भरी अनियंत्रित रोडवेज बस । तीन की मौत, कई घायल ..

न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत और 25 लोग घायल। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जूट हैं। नैनीताल जिले में भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग […]

न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में रोडवेज की बस खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 की मौत और 25 लोग घायल। प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जूट हैं।

नैनीताल जिले में भीमताल और हल्द्वानी के बीच एक बस अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। बस में 28 लोग सवार थे, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया और बेकाबू बस पलटियां खाते हुए खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी और अंजाली नामक स्थान के पास गिर गई। बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 27 सवारियां घायल हो गई। मारने वालों में 2 पुरुष और एक महिला है। सूचना के बाद प्रशासन के अलावा एस.डी.आर.एफ., दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग रैस्क्यू कार्य मे जुटे हैं। घायलों को हल्द्वानी के अस्पताल लाया जा रहा है।

Also Read This

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे

‘पर्वत जन’ की खबर के बाद बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की दस्तक, मिठाई के चार नमूने जांच को भेजे खाद्य प्रतिष्ठानों का...

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

Related Posts