उत्तराखंड में कोरोना घोटाला

हरिद्वार: उत्तराखंड में कुंभ मेले के दौरान सरकार कोरोना जाँच में बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही हैं ।एंटीजन टेस्ट करने वाली एक फर्म की लगभग 1 लाख जाँच पर संदेह बना हुआ हैं,जिन पर जाँच चल  रही हैं । दरअसल,हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि रोजाना 50000 जांचे कुंभ के दौरान होनी […]

हरिद्वार:

उत्तराखंड में कुंभ मेले के दौरान सरकार कोरोना जाँच में बड़े फर्जीवाड़े की खबर सामने आ रही हैं ।एंटीजन टेस्ट करने वाली एक फर्म की लगभग 1 लाख जाँच पर संदेह बना हुआ हैं,जिन पर जाँच चल  रही हैं ।

दरअसल,हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि रोजाना 50000 जांचे कुंभ के दौरान होनी चाहिए ।जिसके लिए सरकार ने 9 फर्मो को आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट करवाने की जिम्मेदारी दी ।

पंजाब के एक व्यक्ति द्वारा शिकायत की गयी,जिसको लेकर जब शुरुआती जाँच हुई तो एक फर्म की जाँच में एक लाख जाँच फर्जी पायी गयी ।

सरकार से ज्यादा से ज्यादा पैसे वसूलने के लिए एंटीजन टेस्टों की संख्या में बड़ा फर्जीवाड़ा किया है।फर्म द्वारा फर्जी आधार कार्डों को दर्शाया गया है और इस प्रकार के सभी टेस्टों को नेगेटिव भी दिखाया गया है।साथ ही एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया और एक ही पते पर 500 जाँच की गयी ।

शासन को जब इसके बारे में जानकारी दी गयी तो डीएम हरिद्वार को शासन ने इसकी जाँच सौंप दी और 15 दिन में रिपोर्ट मांगी हैं ।

अब इससे सरकार सीधा विपक्ष के निशाने पर आ गयी हैं ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts