अपराध : नाबालिक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल..

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर में एक नाबालिक बच्चे को हाथ में डंडा लेकर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बच्चों को किस तरह से पीट रहा है।बताया जा रहा है कि […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर में एक नाबालिक बच्चे को हाथ में डंडा लेकर बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बच्चों को किस तरह से पीट रहा है।बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो गदरपुर श्रेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, गदरपुर वार्ड नंबर 4 में स्थित राशन डीलर के पुत्र ने एक 10 साल के मासूम बच्चे को हाथ में डंडा लेकर थप्पड़ मार कर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी मिली है कि,राशन डीलर का पुत्र नाबालिक बच्चों से काम करवाता है, काम न करने पर बच्चों को बेरहमी से डराता धमकता और मारता है।

इस वीडियो को देखकर हर कोई दंग रह गया की कोई मासूम बच्चे को इतनी बेरहमी से कैसे मार सकता है। मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वायरल वीडियो की चारों तरफ निंदा की जा रही है।

वही इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस की संज्ञान में आ चुका है, और सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई भी बाल श्रम करवाता है तो उसके खिलाफ भी कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts