तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम के साथ युवक ने की गालीगलौज

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :-  उत्तराखंड के किच्छा में खेत की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को पैमाइश कर निपटाने पहुंचे तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम के साथ रुद्रपुर निवासी व्यक्ति ने अभद्रता, गाली गलौज करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। इसपर किच्छा तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी को आरोपी के खिलाफ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल) :-

 उत्तराखंड के किच्छा में खेत की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद को पैमाइश कर निपटाने पहुंचे तहसीलदार और राजस्व विभाग की टीम के साथ रुद्रपुर निवासी व्यक्ति ने अभद्रता, गाली गलौज करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली। इसपर किच्छा तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाही के लिए अनुमति मांगी है।

यू.एस.नगर जिले के किच्छा में एक पक्ष की ओर से पैमाइश कराने के अनुरोध पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची । पैमाइश टीम में तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, कानूनगो अशोक कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक दीपक कुमार, चकबंदी उपनिरीक्षक अनिल कुमार, शंकर लाल आदि पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों पक्षों के मध्य समझौता हो जाने के बावजूद रुद्रपुर के एक नेता ने तहसीलदार की गाड़ी रोककर गाली गलौंच, अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। तहसील प्रशासन ने इस मामले में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजते हुए जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts