हादसा (वीडियो): गहरी खाई में गिरी पिकअप। दो घायल ..

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के भवाली में एक पिकअप खाई में गिरी, पुलिस उपाधीक्षक(सी.ओ.)ने गहरी नदी से चालक को निकालकर इलाज के लिए भेजा, जिससे उसकी जान बच सकी। सी.ओ.द्वारा निभाई गई इस जिम्मेदारी की वजह से उन्हें चारों तरफ सराहा जा रहा है। नैनीताल जिले के भवाली से कैंचीं मार्ग में एक पिकअप वाहन 20 […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के भवाली में एक पिकअप खाई में गिरी, पुलिस उपाधीक्षक(सी.ओ.)ने गहरी नदी से चालक को निकालकर इलाज के लिए भेजा, जिससे उसकी जान बच सकी। सी.ओ.द्वारा निभाई गई इस जिम्मेदारी की वजह से उन्हें चारों तरफ सराहा जा रहा है।
नैनीताल जिले के भवाली से कैंचीं मार्ग में एक पिकअप वाहन 20 फ़ीट गहरी नदी में जा गिरी। घटनास्थल पर तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना भवाली पुलिस को दी गई। भवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुँच गई। इसी दौरान, कैंचीं धाम में यातायात व्यवस्था देखकर लौट रहे भवाली के पुलिस उपाधीक्षक सुमित पांडेय ने दुर्घटनास्थल पर भीड़ देखी तो रुक गए। सीओ पाण्डे खुद नीचे उतरे और अपने जवानों को मदद कर चालक को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जिससे समय से इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच सकी।
स्थानीय लोग भी मदद के लिए नदी में उतरे और रैस्क्यू में जुट गए। जानकारी के अनुसार, वाहन में 2 लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति को हल्की चोट आई और दूसरा गंभीर घायलावस्था में था। घायल को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

Also Read This

ब्रेकिंग: 21 सितंबर से शुरू होगा उत्तराखंड प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण। सजेगा सितारों का मंच 

देहरादून: उत्तराखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 एक बार फिर बड़ा मंच...

बड़ी खबर: भाजपा की बड़ी सियासी सेंध। नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 31 जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून, 14 सितंबर 2026: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने चंपावत में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का दावा किया है।...

Related Posts