दुःखद : संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला थराली- देवाल मोटर सड़क पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर करीब 11.30 बजें थराली-देवाल मोटर सड़क पर ऊणी नामक स्थान पर एक […]

रिपोर्ट / गिरीश चंदोला

थराली-

देवाल मोटर सड़क पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की दोपहर करीब 11.30 बजें थराली-देवाल मोटर सड़क पर ऊणी नामक स्थान पर एक युवक के शव के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली, जिस पर थाना पुलिस थराली एवं देवाल पुलिस चौकी के अधिकारी एवं जवान मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया।बाद में उस की शिनाख्त 35 वर्षीय भाष्कर मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा ग्राम पूर्णा देवाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थराली थानाध्यक्ष ध्वज्वीर सिंह पंवार ने बताया कि, प्रथम दृष्टया लग रहा हैं कि अचानक हार्टअटैक आने से युवक की मौत हुई होगी।अन्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सक‌ता हैं ।परिजनों की ओर से भी किसी तरह की तहरीर अभी तक पुलिस को नही दी गई हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts