कोतवाली पुलिस ने अभ्युदय संस्था के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान चलाया

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल लैंसडाउन कोतवाली पुलिस ने अभ्युदय संस्था के साथ मिलकर लैंसडाउन बाजार में नशा मुक्ति अभियान चलाया, जिसमें स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया । अभुदय परिवार संस्था और लैंसडाउन पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से नशा जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमे कोतवाली से लेंसीडाउन बाज़ार में रेली के माध्यम […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

लैंसडाउन कोतवाली पुलिस ने अभ्युदय संस्था के साथ मिलकर लैंसडाउन बाजार में नशा मुक्ति अभियान चलाया, जिसमें स्थानीय महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया ।

अभुदय परिवार संस्था और लैंसडाउन पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से नशा जागरूकता अभियान चलाया गया । जिसमे कोतवाली से लेंसीडाउन बाज़ार में रेली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया |

साथ में अभुदय परिवार संस्था ने स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमे बच्चों के द्वारा स्लोगन लिखे गए, जिसमे विजेता बच्चों को अभ्युदय परिवार संस्था पुरुस्कृत करेगी  ।

इस अभियान में अभ्युदय परिवार संस्था की संयोजक भावना वर्मा ने बताया कि, आज उनके द्वारा कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर नशा मुक्ति अभियान व स्लोगन प्रतियोगिता चलाई जायेगी | जो 29 जून ऑनलाइन चित्र प्रतियोगिता चलाएगी जिसमे कोई भी बच्चे भाग ले सकते हैं  ।

इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा स्वयं बनाई पेंटिग व्हाट्सएप पर भेजनी होगी |एस आई रचना रानी ने अभुदय परिवार संस्था और लैंसडाउन के लोगों का इस ड्रग्स जागरूकता अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया  ।

इस दौरान एस आई रचना रानी और एस आई रियाज अहमद, विनीत, रेशमा, पुष्पा वर्मा, चंदना नेगी सहित अनेक लोग मौजूद रहे |

Also Read This

हादसा : खाई में गिरा पिकअप वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत; एक घायल

मृतक मोरी तहसील के सुनकुंडी गांव का निवासी, घायल को देहरादून रेफर किया गयात्यूणी, देहरादून।नीरज उत्तराखंडी पुरटाड रोड पर रविवार सुबह एक पिकअप वाहन...

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

Related Posts