वीडियो वायरल : किसान से हिस्सा प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में रिश्वत वसूली करता पटवारी हुआ निलंबित

हरिद्वार।  लक्सर तहसील के एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हुआ । पटवारी द्वारा एक किसान से हिस्सा प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में रिश्वत वसुली गई है।  पटवारी  का नाम संदीप बताया जा रहा है।इस मामले से राजस्व विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। […]

हरिद्वार। 

लक्सर तहसील के एक पटवारी का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हुआ ।

पटवारी द्वारा एक किसान से हिस्सा प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में रिश्वत वसुली गई है।  पटवारी  का नाम संदीप बताया जा रहा है।इस मामले से राजस्व विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।

 वीडियो वायरल होने पर एसडीएम शेलेन्द्र नेंगी द्वारा मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त लेखपाल को निलबिंत कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, क्षेत्र के एक किसान को अपनी भूमि के हिस्सा प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उसने आवेदन किया था लेकिन हल्का लेखपाल द्वारा प्रमाण पत्र की एवज में उससे रुपयों की मांग की गई।

https://www.youtube.com/watch?v=7U15T9qBtPU

बताया जा रहा है कि, किसान के लेखपाल को  रिश्वत देते हुए मोबाइल फोन में वीडियो बना लिया गया, जिसके  बाद में सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया।

Also Read This

सावधान : सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से नदी में गिरी 28 वर्षीय महिला, मौत

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घूमने आई हरियाणा की 28 वर्षीय महिला...

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

Related Posts