अपराध : स्मैक की डिलीवरी करने आया तस्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर  किच्छा कोतवाली पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, टीम ने आरोपी के पास से 263 ग्राम स्मैक बरामद कि है, आरोपी बरेली से किच्छा स्मैक की सप्लाई करने आ रहा था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर 

किच्छा कोतवाली पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, टीम ने आरोपी के पास से 263 ग्राम स्मैक बरामद कि है, आरोपी बरेली से किच्छा स्मैक की सप्लाई करने आ रहा था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है, पुलिस के मुताबिक किच्छा कोतवाली पुलिस और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम संयुक्त रूप से किच्छा सितारगंज सड़क स्थित श्रीहरि अस्पताल के पास चेकिंग कर रही थी, तभी दरऊ से एक संदिग्ध युवक पैदल आता हुआ दिखा, चेकिंग देख युवक वापस भागने लगा।

शक होने पर टीम ने उसे रुकने को कहा गया, इतना सुनने के बाद युवक तेजी से भागने लगा, जिसके बाद टीम ने उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया, तलाशी लेने पर युवक के पास से 263 ग्राम स्मैक बरामद कि गई, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मशरुर खान ग्राम बेहरा थाना फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश बताया, आरोपी ने बताया कि स्मैक की खेप बरेली से मुन्ने उर्फ तैमूर उर्फ भोले के कहने पर किच्छा लेकर आया हुआ था, स्मैक दरऊ चौक पर किसी को देनी थी, पुलिस का कहना हा कि उनका अभियान नशे के खिलाफ आगे भी जारी रहेगा।

 

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts