तेज बरसात के बावजूद एन.सी.सी युवाओं ने लिया आजादी का अमृत महोत्सव द्वारा आयोजित दौड़ में हिस्सा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नैनीताल की 5 यू.के.नेवल यूनिट एन.सी.सी.ने चार किलोमीटर दौड़ का आयोजन कराया । तेज बरसात के बावजूद दौड़ में भाग लेने के लिए एन.सी.सी.से जुड़ें युवाओं का जोश देखने लायक था । फिट इंडिया फ्रीडम रन आज सवेरे मल्लीताल के पंत पार्क से शुरू होकर डी.एस.ए.फ्लैट्स […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नैनीताल की 5 यू.के.नेवल यूनिट एन.सी.सी.ने चार किलोमीटर दौड़ का आयोजन कराया । तेज बरसात के बावजूद दौड़ में भाग लेने के लिए एन.सी.सी.से जुड़ें युवाओं का जोश देखने लायक था ।

फिट इंडिया फ्रीडम रन आज सवेरे मल्लीताल के पंत पार्क से शुरू होकर डी.एस.ए.फ्लैट्स मैदान में सम्पन्न हुई । मल्लीताल के पंत पार्क से फ्लैग ऑफ हुई इस दौड़ में मॉल रोड होते हुए तल्लीताल बस स्टैंड तक जाना था, इसके बाद ठंडी सड़क और भोटाया बाजार होते हुए डी.एस.ए.फ्लैट्स मैदान में रेस फिनिश हुई । कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप कमांडर एस.एस.बहल और पूर्व ओलंपियन राजेन्द्र सिंह रावत ने किया ।

दौड़ में लगातार बरसात के बावजूद युवाओं का जोश देखकर सभी को आनंद की अनुभूति हुई । कमांडर बहल ने बताया कि इस दौड़ में कुमाउं भर के एन.सी.सी.के धावक पहुँचे हैं । कैडेटों में बरसात के बावजूद जोश भरा पड़ा है ।

दौड़ में भाग लेने से इनमें खेल और प्रोत्साहन की भावना के साथ जोश के साथ अपना कार्य पूरा करने की भावना आती है । देशभर के ग्रुप हैड क्वार्टर में खेलों का आयोजन किया गया है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts