तबाही : धारचूला में फटा बादल। 7 घर हुए जमीदोज। 10 लोगों के लापता।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने से बीती देर रात भारी तबाही हुई है । पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने तत्काल मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है । पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित जमुनि गांव में रविवार देररात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मिली जानकारी के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने से बीती देर रात भारी तबाही हुई है । पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने तत्काल मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है ।

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित जमुनि गांव में रविवार देररात बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जुम्मा गांव में 3 और जमुनी गांव में 6 से 7 लोग मलबे में दब गए हैं।

प्रशासन ने एस.डी.आर.एफ. की टीम भेजकर राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। मलबे में दबे 3 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। दो बच्चों को भी इस बचाव कार्य के दौरान बाहर निकाला गया है। बारिश ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है।

वहीं दूसरी ओर धारचूला के नैपाल सीमा पर श्रीबगड़ में हुए क्लाउड बर्स्ट(बदल फटने) के बाद धारचूला के एन.एच.पी.सी. तपोवन कॉलोनी में भी काली नदी का पानी घुसने से भारी तबाही हुई है। इसके अलावा धारचूला के रिहायशी क्षेत्र में भी बारिश का पानी कई इलाकों में घुस गया है।

प्रशासन ने कहा है कि वह शीघ्र ही इन सभी इलाकों में राहत बचाव कार्य तेज करेगा और जो भी परेशानियां इलाके के लोगों को होंगी उसे दूर किया जाएगा।

ताजा जानकारी के अनुसार धारचूला तहसील के जुम्मा के तोक नाग खतपोली रंजनपुज में 7 घर जमीदोज हो गए हैं । इस हादसे में 8 से 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद एस.डी.आर.एफ.और प्रशासन मौके पर पहुंच गई है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts