राज्य आंदोलनकारियों ने खटीमा शहीदों को श्रद्धांजलि दी । सरकारों को धोखेबाज कहा ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले खटीमा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नैनीताल के आंदोलनकारियों ने बलिदान दिवस मनाया । उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से काबिज सरकारों ने शहीदों को भुला दिया । आंदोलनकारियों ने तल्लीताल बस स्टैंड स्थित गांधी चौक पर खटीमा कांड की बरसी पर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड आंदोलन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले खटीमा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नैनीताल के आंदोलनकारियों ने बलिदान दिवस मनाया । उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से काबिज सरकारों ने शहीदों को भुला दिया ।

आंदोलनकारियों ने तल्लीताल बस स्टैंड स्थित गांधी चौक पर खटीमा कांड की बरसी पर शहीदों को याद किया। धरना प्रदर्शन करते हुए लोगों ने गोलीकांड के दोषियों को सजा देने की मांग रखी।

आंदोलनकारियों ने कहा कि जिन सपनों को लेकर आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी, राज्य बनने के 20 वर्ष बाद भी वह सपने पूरे नहीं हो सके हैं। बुधवार को पूर्व विधायक और राज्य आंदोलनकारी नारायण सिंह जंतवाल के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी व कुछ कन्य लोग हाथों में तख्तियां लेकर खटीमा कांड के दोषियों को सजा दिए जाने की मांग करते दिखे।

लोगों ने लोकगीतों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नारायण जंतवाल ने कहा कि आज खटीमा कांड को 26 वर्ष बीत गए हैं मगर सरकार दोषियों को अबतक सजा नहीं दे पाई है। राज्य आंदोलनकारियों ने जिस अवधारणा के साथ अलग राज्य की मांग की थी, आज जल, जंगल और जमीन के वह आधारभूत मुद्दे 20 वर्षों में सरकार ने भुला दिए हैं। अलग राज्य बनने के बावजूद राज्य के नागरिकों को वह लाभ नहीं मिल पा रहे हैं जिनका राज्य आंदोलन के समय सपना देखा गया था।

इस दौरान राजीव लोचन साह, प्रो उमा भट्ट, चंपा उपाध्याय, शीला रजवार, गायत्री, भावना, प्रकाश पांडे, माया चिलवाल, नीलम बिष्ट, दिनेश उपाध्याय, अंजली, गिरीश जोशी, कंचन भंडारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts