नीलेश आनंद भरणे ने संभाला कुमाऊं डी.आई.जी.का पद ।आकस्मिक छापा मारकर करेंगे पुलिसिंग का रियलिटी चैक

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड के नैनीताल में कुमाऊं डी.आई.जी.का पद संभालने के बाद आज नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि शिकायतों के अलावा वो आकस्मिक छापा मारकर पुलिसिंग का रियलिटी चैक करेंगे । वर्ष 2005 में उधम सिंह नगर जिले से ट्रेनिग शुरू करने के बाद नवनियुक्त डी.आई.जी.नीलेश, कुमाऊं और गढ़वाल की अहम जिम्मेदारियों पर […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के नैनीताल में कुमाऊं डी.आई.जी.का पद संभालने के बाद आज नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि शिकायतों के अलावा वो आकस्मिक छापा मारकर पुलिसिंग का रियलिटी चैक करेंगे ।

वर्ष 2005 में उधम सिंह नगर जिले से ट्रेनिग शुरू करने के बाद नवनियुक्त डी.आई.जी.नीलेश, कुमाऊं और गढ़वाल की अहम जिम्मेदारियों पर रह चुके हैं ।

नीलेश सबसे पहले हरिद्वार के ए.एस.पी.बने, इसके बाद भारत में इतनी छोटी उम्र में एस.पी.उत्तरकाशी बनने वाले पहले आई.पी.एस.बने । दो बार उधम सिंह नगर नागपुर नासिक में भी काम किया है ।

उन्होंने अलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ब्रेन मैपिंग और साइक्लोजी में डॉक्टरेट की उपाधि ली है । वो इससे पहले डी.आई.जी(एस.टी.एफ.), डी.आई.जी.(लॉ एंड आर्डर) रहने के अलावा उत्तराखंड समेत देश के चर्चित साइबर घोटाले पर अहम जानकारियां खोजने वाले अहम व्यक्ति भी हैं ।

इसी उपलब्धि के बाद उत्तराखंड का नाम इंडिया में टॉप 3 में आने लगा है । उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई और ये भी कहा कि वो पहले की तरह किसी भी वक्त भेष बदलकर कहीं भी अकेले पहुंचकर पुलिस के कार्य की समीक्षा करेंगे ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts