गाड़ी के आगे निडर घूमता गुलदार ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में एक गुलदार का सड़क में चहलकदमी करते हुए वीडियो बन गया है । काफी देर तक गाड़ी के आगे आगे निडर होकर घूमते इस हट्टे कट्टे गुलदार का कार में बैठे युवकों ने वीडियो बनाया है । नैनीताल में तल्लीताल बस स्टैंड से एक किलोमीटर दूर भवाली रोड […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में एक गुलदार का सड़क में चहलकदमी करते हुए वीडियो बन गया है । काफी देर तक गाड़ी के आगे आगे निडर होकर घूमते इस हट्टे कट्टे गुलदार का कार में बैठे युवकों ने वीडियो बनाया है ।

नैनीताल में तल्लीताल बस स्टैंड से एक किलोमीटर दूर भवाली रोड में गुलदार टहलता दिखा। नैनीताल में कैलाखान के पास रविवार रात के समय कुछ युवक भवाली मार्ग से नैनीताल की तरफ से आ रहे थे । इसी बीच गुलदार सड़क में घूमता हुआ दिखाई दिया।

आलूखेत निवासी एक युवक ने अपने मोबाइल से गुलदार का वीडियो बना लिया। गुलदार कद काठी में खासा बड़ा दिखाई दे रहा है। कार चालक को रात के समय अचानक कोई जानवर गुजरता हुआ दिखाई दिया। गुलदार बीच सड़क में घूम रहा था जिसका कार चालक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाया लिया।  फिलहाल गुलदार थोड़ी देर सड़क पर टहलने के बाद जंगल की ओर चले गया ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts