बड़ी खबर : बीजेपी में शामिल हुए निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ।

धनोल्टी से निर्दलीय विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और यूकेडी के कद्दावर नेता कहे जाने वाले प्रीतम पंवार ने  दिल्ली पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रीतम पंवार वर्तमान में धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक है।साथ ही वो राज्य के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक […]

धनोल्टी से निर्दलीय विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और यूकेडी के कद्दावर नेता कहे जाने वाले प्रीतम पंवार ने  दिल्ली पहुंचकर भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रीतम पंवार वर्तमान में धनोल्टी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक है।साथ ही वो राज्य के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता की पर्ची देकर पार्टी में शामिल किया ।

सूत्रों के अनुसार प्रीतम सिंह पंवार त्रिवेंद्र सिंह रावत, भगत सिंह कोश्यारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के करीबी माने जाते हैं।

प्रीतम सिंह पंवार के बीजेपी का हाथ थामने से यमुनोत्री और धनोल्टी में भी बीजेपी मजबूत होगी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts