हरक के बाद महाराज भी उतरे काऊ के समर्थन में ।

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर चल रहे विवाद पर हरक के बाद अब सतपाल महाराज भी काऊ के समर्थन में उतर चुके हैं । दरअसल ,कुछ दिन पहले रायपुर विधानसभा क्षेत्र के मालदेवता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कुछ कहा सुनी हो गयी थी […]

रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ को लेकर चल रहे विवाद पर हरक के बाद अब सतपाल महाराज भी काऊ के समर्थन में उतर चुके हैं ।

दरअसल ,कुछ दिन पहले रायपुर विधानसभा क्षेत्र के मालदेवता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कुछ कहा सुनी हो गयी थी ,जिसे लेकर जिला संगठन के तमाम नेता रायपुर विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

उधर विधायक का कहना हैं  कि, पिछले चार सालों से उनकी अनदेखी की जा रही है  । कई बार उन्होंने प्रदेश संगठन समेत मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के सम्मुख अपनी इस बात को उठा चुके हैं ।

चल रहे इस सारे विवाद के बीच सतपाल महाराज भी काऊ के समर्थन में उतरे और कहा कि वो उनके साथी हैं, और विधायक भी हैं, ऐसे में उनकी बात को पार्टी के फोरम में रखा जाएगा।  किसी भी विधायक के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए, बल्कि विधायक का सम्मान होना चाहिए। लिहाजा जो भी उनकी व्यथा है पार्टी फोरम पर रखें और कोई भी काम दुर्भावना से नहीं किया जाना चाहिए।  सतपाल महाराज ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर समर्थन करते हुए कहा कि, हरक सिंह रावत ठीक कह रहे हैं।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts