अमोठा गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों के लिए उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से खादय सचिव को भेजा ज्ञापन

इंद्रजीत असवाल सतपुली पौड़ी गढ़वाल सतपुली : आज अमोठा गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों के लिए उपजिलाधिकारी सतपुली  के माध्यम से खादय सचिव को ज्ञापन भेजा। गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि उनको कई वर्ष पहले तय किया गया किराया व पल्लेदारी को बढ़ाया जाए क्योंकि वर्तमान में किराया व पल्लेदारी बहुत बढ़ चुकी है। […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

सतपुली :

आज अमोठा गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों के लिए उपजिलाधिकारी सतपुली  के माध्यम से खादय सचिव को ज्ञापन भेजा।

गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि उनको कई वर्ष पहले तय किया गया किराया व पल्लेदारी को बढ़ाया जाए क्योंकि वर्तमान में किराया व पल्लेदारी बहुत बढ़ चुकी है।

वर्ष2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे गए राशन का किराया शीघ्र भुगतान किया जाए ,कोविड काल में किये गए कार्य के लिए उनको प्रोत्साहन राशि दी जाए, साथ मे स्टेशनरी दूकान का किराया,सामूहिक बीमा सहित उनका मानदेय फिक्स किया जाये।

आपको बता दें कि विगत एक सप्ताह पहले एक खबर छापी गई थी, जिसमे APL कार्ड धारकों को मनमाने रेटों पर राशन दिए जाने व गल्ला गोदाम से हर कट्टे में 5 किलो तक कम आने से सम्बंधित खबर छापी गई थी। जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक द्वारा तत्काल गल्ला डीलरों की कई जगह बैठके बुलाकर गल्ला विक्रेताओं कम राशन वाली बात पर सपोर्ट करने की बात की गई व आगे से तोलकर राशन देने की बात कही गई है।

एक ओर जानकारी और भी सामने आई है, जिसमें गल्ला गोदामो में 2 किलो छीजन कटने की बात सामने आई हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts