नैनीताल की मॉल रोड में पर्यटक और व्यापारी पक्ष के बीच हुआ जमकर हंगामा।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल की मॉल रोड में पर्यटक और व्यापारी पक्ष के बीच जमकर हंगामा हो गया । शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंच गई । दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता होने के बाद जाने दिया गया ।         नैनीताल में मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में एक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल की मॉल रोड में पर्यटक और व्यापारी पक्ष के बीच जमकर हंगामा हो गया । शिकायत पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंच गई । दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता होने के बाद जाने दिया गया ।

        नैनीताल में मल्लीताल स्थित रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के आगे पर्यटकों की एक कार खड़ी थी । 

बताया जा रहा है कि व्यवसायी ने इनोवा क्रेस्टा कार संख्या एच.आर.26 सी.आर.0873 के मालिक से कार हटाने को कहा । 

आरोप लगाया कि कार मालिक ने कर हटाने से इनकार कर दिया और व्यवसायी से अभद्रता करते हुए गाली गलौच शुरू कर दी । बात बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई । 

कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच घमासान हो गया । मॉल रोड के हार्ट में हुई इस घटना को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ लग गई । स्थानीय दुकानदार का साथ देने के लिए आसपास के दुकानदार भी खड़े हो गए । 

पर्यटकों की हालत देखकर क्षेत्रवासी उनके पक्ष में जमा हो गए और झगड़े को रोकने लगे । इस बीच स्थानीय लोगों ने भी दोनों पक्षों को शांत करने के लिए बीच बचाव किया । 

घटना की सूचना किसी ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दे दी, जिसके कुछ समय बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई । पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और वहां दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई । 

पर्यटकों का कहना था कि व्यापारी ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की । इसके बाद उन्होंने पर्यटकों के साथ आई एक गर्भवती महिला को भी मारा ।

बताया जा रहा है कि पर्यटक पक्ष फौज से ताल्लुक रखता था । मल्लीताल के रिक्शा स्टैंड पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना लगभग एक घंटे चली । 

कोतवाली के बाहर दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता होने के बाद दोनों पक्षों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts