बड़ी खबर : तबादला एक्ट की अनदेखी। दुर्गम से सुगम में पहुंचे चहेते शिक्षक।

प्रदेश में चहेते शिक्षकों के लिए तबादला एक्ट की अनदेखी हो रही है।चहेतों को दुर्गम क्षेत्रो से सुगम क्षेत्रो में भेजा जा रहा है। और जो शिक्षक गंभीर बीमार हैं और वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में तैनात हैं उनकी कोई सुध लेना वाला नहीं है। उत्तराखंड शिक्षा सचिव राधिका झा ने प्रदेश में […]

प्रदेश में चहेते शिक्षकों के लिए तबादला एक्ट की अनदेखी हो रही है।चहेतों को दुर्गम क्षेत्रो से सुगम क्षेत्रो में भेजा जा रहा है। और जो शिक्षक गंभीर बीमार हैं और वर्षों से दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में तैनात हैं उनकी कोई सुध लेना वाला नहीं है।

उत्तराखंड शिक्षा सचिव राधिका झा ने प्रदेश में शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल तैनाती पर भेजने का आदेश किया, लेकिन विभाग ने सिफारिशी और चहेते शिक्षकों के लिए इसका भी तोड़ निकाल लिया।

शिक्षा सचिव राधिका झा ने 13 सितंबर 2021 को प्रदेश के सभी शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त करने का आदेश जारी किया, लेकिन विभाग ने उसी दिन शून्य तबादला सत्र के बावजूद लेक्चरर प्रणय बहुगुणा, ऊषा गैरोला और सरिता रावत की डायट देहरादून में तैनाती कर दी। 

 भौतिक विज्ञान के लेक्चरर प्रणय बहुगुणा जो एक मंत्री से संपर्क में है और भाजपा के एक बड़े नेता की शिक्षिका पत्नी ऊषा गैरोला का विभाग ने सचिव के आदेश के बाद अटैचमेंट तो खत्म कर दिया, लेकिन इन शिक्षकों को उसी दिन मूल तैनाती पर भेजने के बजाय डायट देहरादून में तैनाती दे दी गई। इसके अलावा एक अन्य मंत्री की सिफारिश पर उनके पीआरओ की शिक्षिका पत्नी का उत्तरकाशी से डायट देहरादून में तबादला कर दिया गया।

दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को सुगम में लाने के लिए विभाग में पहले वर्ष 2017 में शिक्षा निदेशालय देहरादून में एक विशेष शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया। इस प्रकोष्ठ में नैनीताल से एस जोशी, रुद्रप्रयाग से प्रणय बहुगुणा और ऊधमसिंह नगर से उमेश शाह और टिहरी जिले से ऊषा गैरोला की तैनाती की गई।

अपर सचिव रवनीत चीमा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरोला उत्तरकाशी में लेक्चरर सरिता रावत, राजकीय इंटर कालेज बाड़ा बच्णस्यू रुद्रप्रयाग में लेक्चरर प्रणय बहुगुणा एवं राजकीय इंटर कॉलेज म्याणी टिहरी गढ़वाल में सहायक अध्यापिका एलटी हिंदी ऊषा गैरोला की डायट देहरादून में खाली पद के प्रति प्रतिनियुक्ति, स्थानांतरण पर तैनाती की जाती है। बताया गया है कि सरिता रावत एक मंत्री के पीआरओ की पत्नी हैं।

आखिर प्रदेश में कब तक चहेतों के लिये आदेशों को ताक पर रख कर काम किया जायेगा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts