9 परिवारों के ऊपर लटकती खतरे घन्टी। कुम्भकर्णीय नींद में जनप्रतिनिधि।

चौबट्टाखाल विधानसभा पौड़ी गढ़वाल इंद्रजीत असवाल यूँ राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं व कई बड़ी बड़ी घोषणाएं करते रहते हैं । आज जिस गाँव की कहानी हम आपको दिखा रहे हैं वो प्रदेश के कद्दावर नेता , पर्यटन व पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल […]

चौबट्टाखाल विधानसभा पौड़ी गढ़वाल

इंद्रजीत असवाल

यूँ राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार दोनों गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं व कई बड़ी बड़ी घोषणाएं करते रहते हैं ।

आज जिस गाँव की कहानी हम आपको दिखा रहे हैं वो प्रदेश के कद्दावर नेता , पर्यटन व पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की विधानसभा चौबट्टाखाल के एकेश्वर ब्लॉक ग्राम सभा गोरली के *गादेई गांव* की है ।

जहाँ पर वर्तमान में 10 परिवार रह रहे हैं जिनमे 9 परिवारों की आर्थिक स्थिति को आप उनके घरों को देखकर ही लगा सकते हैं ।

जितने घरों में हमारी टीम गई किसी भी घर की स्थिति सही नही है ,किसी पर पानी से बचने के लिए पन्नी डाली गई है तो किसी के छत पर बड़ा छेद हो रखा है , तो किसी की दीवार लटकने को तैयार है ।

आखिर सरकार की आवास योजना कहा गई। क्या सरकार व जनप्रतिनिधि किसी दुर्घटना के इंतजार में है?

जब यहाँ के वर्तमान ग्राम प्रधान पति व पूर्व प्रधान रविन्द्र कुमार से हमारे द्वारा पूछा गया तो उनका कहना था कि pm आवास योजना से अभी उनकी ग्राम सभा में केवल दो परिवार चिन्हित हुये है,जल्दी इनका नाम भी दिया जाएगा, तो क्या प्रधान जी तब तक यदि कोई दुर्घटना घटती जा तो कौन उसका जबाबदार होगा।

आप प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने कहा यहाँ के जनप्रतिनिधियों की जवाबदारी बनती है कि शासन प्रसाशन तक इस बात को रखे।

 यहाँ के विधायक सतपाल महाराज को उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है अब तो संज्ञान लीजिये।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts