पार्किंग में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग। धूं धूं कर जला।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के भीमताल की एक पार्किंग में खड़े ट्रक में आग लग गई । ट्रक में हुए जबरदस्त धमाके के बाद धूं धूं कर जलते ट्रक पर स्थानीय लोगों और फायर सर्विस की टीम ने पाया काबू ।         नैनीताल के भीमताल स्थित बाई पास में बनी पार्किंग में खड़े एक कैंटर ट्रक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के भीमताल की एक पार्किंग में खड़े ट्रक में आग लग गई । ट्रक में हुए जबरदस्त धमाके के बाद धूं धूं कर जलते ट्रक पर स्थानीय लोगों और फायर सर्विस की टीम ने पाया काबू । 

       नैनीताल के भीमताल स्थित बाई पास में बनी पार्किंग में खड़े एक कैंटर ट्रक में अचानक आग लग गई । आग बढ़ती चली गई और दमकल विभाग के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । 

स्थानीय निवासी व्यक्ति के ट्रक में लगी आग के बढ़ने के बाद ट्रक के कैबिन में रखे सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया । ट्रक आग की चपेट में आकर पूरी तरह से स्वाहा हो गया । 

ट्रक में लगी आग का वहां मौजूद किसी शख्श ने वीडियो बना दिया । क्षेत्रवासी धमाके के बाद सहम गए और ट्रक से दूर रहे । कुछ समय के बाद सूचना मिलने पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने ट्रक के कैबिन से जला हुआ सिलेंडर निकाला । आग से ट्रक का कैबिन जलकर खाक हो गया है । प्रत्यक्षदर्शी ने घटना के बारे में बताया ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts