सरकारी स्कूल में मधुमखियों का हमला। कई छात्राएं और शिक्षिका घायल।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में भीमताल के एक सरकारी स्कूल में मधुमखियों के हमले में कई छात्राएं और शिक्षिका घायल हो गई । सभी को तत्काल सरकारी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई । नैनीताल के भीमताल स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज(जी.जी.आई.सी.)में रोजमर्रा की तरह छात्राएं और शिक्षक पहुंचे । बच्चे अपने शिक्षक के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में भीमताल के एक सरकारी स्कूल में मधुमखियों के हमले में कई छात्राएं और शिक्षिका घायल हो गई । सभी को तत्काल सरकारी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई ।

नैनीताल के भीमताल स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज(जी.जी.आई.सी.)में रोजमर्रा की तरह छात्राएं और शिक्षक पहुंचे । बच्चे अपने शिक्षक के साथ किसी काम से जा रहे थे तो अचानक मधुमक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया । सवेरे सवेरे हुए मधुमक्खियों के हमले में कई छात्राएं शिकार हो गई । इसके अलावा मधुमक्खियों के हमले में शिक्षिका को भी काट दिया ।

हमले में 7 छात्राएं और उनकी टीचर मधुमक्खी के काटने से घायल हो गई । इन छात्राओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित दवाइयां और इंजेक्शन दिए गए । फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, लेकिन इस घटना से बच्चों के परिवार बहुत आहत हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts