बड़ी खबर : गोल्डन कार्ड का पूर्ण लाभ न मिलने पर नाराज कर्मचारियों ने किया स्वास्थ्य प्राधिकरण का घेराव।

कर्मचारियों के इलाज के भुगतान में हो रही देरी व स्वास्थ्य प्राधिकरण से नाराज कर्मचारियों ने आज स्वास्थ्य प्राधिकरण में जाकर हंगामा काटा। राजेंद्र पाल, आईटीआई का स्वास्थ्य सम्बन्धी जटिल बीमारी का उपचार नवम्बर माह से श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल देहरादून से चल रहा है परन्तु उन्हें गोल्डन कार्ड का पूर्ण लाभ नही दिया गया, […]

कर्मचारियों के इलाज के भुगतान में हो रही देरी व स्वास्थ्य प्राधिकरण से नाराज कर्मचारियों ने आज स्वास्थ्य प्राधिकरण में जाकर हंगामा काटा।

राजेंद्र पाल, आईटीआई का स्वास्थ्य सम्बन्धी जटिल बीमारी का उपचार नवम्बर माह से श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल देहरादून से चल रहा है परन्तु उन्हें गोल्डन कार्ड का पूर्ण लाभ नही दिया गया, जिस कारन पाल का लगभग ४ लाख रु० का खर्चा आया ।

इन बिल का भुगतान हेतु पाल द्वारा उचित माध्यम से बिल प्राधिकरण को भिजवाए थे,लेकिन प्राधिकरण और हॉस्पिटल की आपसी तालमेल न होने के कारण उन्हे आतिथि तक भुगतान नही हो पाया, जिस कारण पैसे कि अनउपलब्धता के कारण राजेंद्र पाल का इलाज नही हो पा रहा है।इसी से नाराज कर्मचारियो ने आज स्वास्थ्य प्राधिकरण का घेराव किया ।

आज स्वयं राजेंद्र पाल चल-फिर न सकने कि दशा में ही स्वास्थ्य प्राधिकरण आई टी पार्क कार्यालय पहुंचे। उनके साथ आई टी आई यूनियन के पूर्व प्रांतीय महामंत्री रविन्द्र सिंह चौहान, जयदीप चौहान, शम्भू भट्ट आदि कर्मचारी भी स्वास्थ्य प्राधिकरण कार्यालय में पहुंच गये। वहाँ उपस्थित अधिकारयों से वार्ता की और म समस्या का १५ दिन में समाधान न करने कि स्थिति में पुनः प्राधिकरण का घेराव करने कि चेतावनी दी। उपस्थित अधिकारीयों ने जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया।

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

Related Posts