श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा पहुँची द्वाराहाट

रिपोर्ट-ललित बिष्ट श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा अल्मोड़ा जनपद के चमड़खान,ताड़ीखेत,उदयपुर होते हुए द्वाराहाट नगर पहुँची। जिसका सभी नगरवासियों ने धूमधाम से स्वागत किया।यहाँ से यात्रा श्रीनगर गढ़वाल होते हुए पौड़ी को प्रस्थान करेगी। यह यात्रा पिथौरागढ़ बोना गाँव ,धरती धार से 24 अप्रैल को प्रारंभ होकर मदकोट,अस्कोट,पिथौरागढ़, गरुड़, बागेश्वर, द्वाराहाट, श्रीनगर ,पौड़ी,देहरादून, ग्वालदम, अल्मोड़ा, लोहाघाट, […]

रिपोर्ट-ललित बिष्ट

श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा अल्मोड़ा जनपद के चमड़खान,ताड़ीखेत,उदयपुर होते हुए द्वाराहाट नगर पहुँची।

जिसका सभी नगरवासियों ने धूमधाम से स्वागत किया।यहाँ से यात्रा श्रीनगर गढ़वाल होते हुए पौड़ी को प्रस्थान करेगी।

यह यात्रा पिथौरागढ़ बोना गाँव ,धरती धार से 24 अप्रैल को प्रारंभ होकर मदकोट,अस्कोट,पिथौरागढ़, गरुड़, बागेश्वर, द्वाराहाट, श्रीनगर ,पौड़ी,देहरादून, ग्वालदम, अल्मोड़ा, लोहाघाट, चम्पावत ,टनकपुर ,बनबसा होते हुए 5 मई 22 को घोड़ाखाल नैनीताल पहुँचेगी।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता का संरक्षण करना है।

यात्रा संयोजक मंडल ने बताया कि यह यात्रा  राज्य और राज्य के बाहर देव संस्कृति में आस्था रखने वाले सभी महानुभावो को साथ लेकर चलने का एक संकल्प है।जिससे राज्य की मूलभूत समस्याओं जैसे रोजगार,शिक्षा, चिकित्सा और कृषि को बढ़ावा मिल सके।

इस यात्रा के प्रत्येक पड़ाव में गोल्ज्यू की पंचायत का आयोजन कर वहाँ की स्थानीय आवश्यकताओं, उपलब्धता और अभावों को सूचीबद्ध कर उक्त समस्याओं का समय रहते निवारण करने का भी संकल्प लिया गया।

इस यात्रा का आयोजन हिमालयन जनकल्याण समिति और अपनी धरोहर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में में किया जा रहा है।

जिसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई पी एस गणेश सिंह मर्तोलिया तथा सचिव वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विजय भट्ट है।

यात्रा के संयोजक मंडल में पद्मश्री प्रीतम भरतवाण,पद्मश्री लवराज सिंह धर्मसत्तू प्रो०दाता राम पुरोहित, हेमंत बिष्ट,किशन मलड़ा, श्याम सुंदर रौतेला, जीवन चंद्र जोशी,संतोष पंत,मनोज इस्टवाल, शंकर पांडेय ललित पंत,मोहन सिंह भंडारी, खड़क सिंह रावत है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts