बड़ी खबर: राहुल गांधी ने यशपाल आर्य पर कही यह बड़ी बात।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  ने खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस दलित नेता यशपाल आर्य को अपमानित करते रहते थे। राहुल गांधी ने उदयपुर चिंतन शिविर में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा से घर वापस आए दलित नेता यशपाल आर्य ने मुझे बताया कि दलितों के लिए भाजपा […]

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  ने खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस दलित नेता यशपाल आर्य को अपमानित करते रहते थे।

राहुल गांधी ने उदयपुर चिंतन शिविर में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा से घर वापस आए दलित नेता यशपाल आर्य ने मुझे बताया कि दलितों के लिए भाजपा में कहीं कोई जगह नहीं है। दलित नेता के रूप में यशपाल आर्य को रोज अपमानित होना पड़ता था साथ ही उन्हें भाजपा में बोलने तक की भी आजादी नहीं थी। 

कांग्रेस ने इस चिंतन शिविर से मिशन 2024 फ़तह और उससे पहले कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव जीतने की हूंकार भरी है। कांग्रेस 2 अक्तूबर से ‘भारत जोड़ो’ अभियान लाँच करेगी और छोटे-बड़े तमाम नेता कश्मीर से कन्याकुमारी तक सड़कों पर उतरते दिखाई देंगे। 

राहुल गांधी ने अपने करीब आधे घंटे के भाषण में  कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसके दरवाजे हर जाति-धर्म और व्यक्ति के लिए खुले हैं और यहाँ सबको लीडरशिप के सामने सच बोलने की आजादी है।

साथ ही राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में सच बोलने की आजादी नहीं है बल्कि बोलने के नाम पर नेताओं को ऊपर से स्क्रिप्ट दी जाती है। 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts